कानपुर 25 दिसंबर
*प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वीं जयंती पर क्षेत्रीय मुख्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित*
आज भारतीय जनता पार्टी के कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय मुख्यालय पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वीं जयंती के अवसर पर एक भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष *प्रकाश पाल* ने अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके महान व्यक्तित्व और योगदान को नमन किया।
प्रकाश पाल ने अपने संबोधन में कहा, “अटल जी जैसा व्यक्तित्व भारतीय राजनीति में अद्वितीय था। उनकी सरलता, सौम्यता और कृतित्व ने उन्हें भारतीय राजनीति का एक आदर्श नेता बनाया। अटल जी का जीवन सिद्धांतों और मूल्यों से प्रेरित था। उनकी मुस्कान और वाणी से न केवल पार्टी कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार होता था, बल्कि विपक्ष भी उनके विचारों का अनुसरण करता था। यही कारण है कि उन्हें ‘राजनीति का आज़ाद शत्रु’ कहा गया।”
श्री पाल ने आगे कहा, “अटल जी ने पोखरण में एटॉमिक परीक्षण कर यह संदेश दिया कि भारत विश्व में किसी से कमजोर नहीं है और न ही किसी से डरने वाला। यह परीक्षण भारत के आत्मविश्वास और स्वाभिमान का प्रतीक बना।”
अटल बिहारी वाजपेयी जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि एक महान कवि, पत्रकार और विचारक भी थे। उनके नेतृत्व में भारत ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी अटल जी के जीवन और आदर्शों पर अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने उनके नेतृत्व, दूरदर्शिता और उनकी कविताओं के माध्यम से व्यक्त किए गए भावनात्मक विचारों को याद किया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने अटल जी के आदर्शों को अपनाने और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने बताया कि आज अटल जी के जन्म शताब्दी के अवसर पर भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में 20845 बूथों पर जन्म जयंती के कार्यक्रम आयोजित किए गए ।
पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में महिला आयोग की सदस्य क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनीता गुप्ता पवन प्रताप सिंह जय प्रकाश कुशवाहा पवन पांडे ऋषभ शुक्ला आलोक शुक्ला जितेंद्र सचान आदि मौजूद रहे।
