*स्वामित्व योजना के अंतर्गत जनपद की चारों तहसीलों में 50467 ग्रामीणों को वितरित की जाएगी घरौनी, प्रधानमंत्री आनलाइन माध्यम से करेंगे योजना की शुरुआत*

 

 

 

स्वामित्व योजना के अन्तर्गत आगामी 27 दिसंबर के दिन कानपुर की चारों तहसीलों के भू-स्वामियों को ग्रामीण आवासीय अभिलेख (घरौनी) का वितरण कार्यक्रम होना तय हुआ है । इसके संबंध में आज सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में एडीएम एफ आर राजेश कुमार ने एक प्रेस वार्ता के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि

स्वामित्व योजना के अन्तर्गत

ऑनलाइन माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ कानपुर की 198 ग्राम पंचायतों के 50467 ग्रामीणों को घरौनी का वितरण करेंगे, यह कार्यक्रम चार स्तर में होगा जिसमें कानपुर विश्वविद्यालय के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में सदर तहसील का कार्यक्रम होगा वहीं नर्वल तहसील का कार्यक्रम विकास खंड सरसौल में होना तय हुआ है, इसके अतिरिक्त ब्लाक व ग्राम स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है । कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में सांसद रमेश अवस्थी को आमंत्रित किया गया है । इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में भी देखा जा सकेगा ।

 

स्वामित्व योजना प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता, संम्वेदनशीलता और हर एक गरीब के लिए उनके मन में जो भाव है उस भाव को दृष्टि है ।

इस योजना के माध्यम से किसी व्यक्ति को घर के संबंध में विवादों का सामना नही करना पडेगा ।

इसके सतह ही उन्होंने बताया कि जिस प्रकार से खेतों का वैधानिक अभिलेख खतौनी है, उसी प्रकार घर का वैधानिक अभिलेख घरौनी होगा । इस प्रकार अब घर के स्वामित्व को लेकर विवाद नहीं होंगे तथा लोग पूरे हक के साथ कह सकेंगे कि यह हमारा घर है।

 

स्वामित्व योजना के अंतर्गत राजस्व व पंचायती राज विभाग के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को इस कार्य के संपादन में लग कर इसे कुशलता पूर्वक संपन्न करने पर बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि अभी जहां भी इस योजना के अंतर्गत कार्य शेष है वहां ड्रोन सर्वे के माध्यम से शीघ्र इस कार्य को पूरा किया जाए । उन्होंने कहा कि यह घर के संबंध में बहुत महत्वपूर्ण अभिलेख है इसको कंप्यूटर से भी जनरेट किया जा सकेगा। अब घर के स्वामित्व संबंधी विवाद नहीं हो सकेंगे, क्योंकि इसका संपूर्ण सर्वे का कार्य ड्रोन के माध्यम से हो रहा है । ड्रोन सर्वे के माध्यम से एक एक इंच जमीन को नापने का काम किया जा रहा है। इस आधार पर हर एक घर के बारे में सही जानकारी और उसको अभिलेखों में उसी रूप में दर्ज किया जा रहा है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *