थाना दही क्षेत्रान्तर्गत विशाल मोटर्स के सामने एक डम्फर द्वारा बाइक स0 UP 35 AL 4428 को टक्कर मार दी गई, जिससे बाइक पर सवार 01. मोनू सैनी पुत्र सूरज सैनी उम्र करीब 29 वर्ष 02. रानी सैनी पत्नी सूरज सैनी उम्र करीब 50 वर्ष निवासी ग्राम कनिगांव थाना आसीवन जनपद उन्नाव की मौके पर ही मृत्यु हो गयी है जो थाना दही क्षेत्रान्तर्गत महोल्ला आवास विकास बी ब्लाक में किराये पर रहते थे। सूचना पर थाना दही पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनो मृतको के शव को कब्जें में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्णकर पीएम हेतु भेज दिया गया है तथा स्थानीय लोगों की मदद से डम्फर को मय चालक पकड़कर हिरासत में लिया गया है, आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *