राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के समस्या समाधान शिविर में पेंशन, खेत, जमीन कब्जे कि शिकायत लेकर पहुंचे दिव्यांग
दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर वसूली कि प्राप्त हुई शिकायत
थानों में नहीं दर्ज हो रही दिव्यांग उत्पीड़न की रिपोर्ट
एन पी सी आई व के वाई सी न होंने के चलते रूक गयी है हजारों दिव्यांगों की पेंशन
कानपुर। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के समस्या समाधान शिविर में 313 दिव्यांग अपनी समस्या लेकर पहुंचे। सबसे अधिक 238 पेंशन न मिलने, 6 जमीन व खेत पर कब्जे, 2 दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर बसूली कि शिकायत , 14 दिव्यांगों ने रोजगार के लिए ऋण न मिलने कि शिकायत दर्ज कराई।शिविर में दिव्यांग पेंशन के 7 , कृत्रिम अंग के 4 , रेलवे रियायत के 18 , रेलवे यूनिक कार्ड के 15 , रोजगार के लिए ऋण के 9 आवेदन भरे गये।
आज शिविर में मन्धना के प्यारे लाल ने पड़ोसी के उत्पीड़न से मुक्त करवाने, नारामऊ के अजीत कुरील ने भाई द्वारा जमीन व खेत पर कब्जा करने, घाटमपुर के गौरव कुमार, प्रियंका ने दिव्यांग प्रमाण पत्र के नाम पर वसूली करने, शास्त्री नगर के जौहर अली, काकादेव की ऊषा ने पेंशन खाते में न आने कि शिकायत की ।राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि दिव्यांगजनों कि समस्याओं का समाधान कराने के लिए जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पुलिस आयुक्त व बैंकों के नोडल अधिकारी से सम्पर्क कर समस्याओं का समाधान कराया जायेगा। दिव्यांग प्रमाण पत्र के नाम पर वसूली करने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग होगी। वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि दिव्यांगजन अपनी जीभ किसी भी समस्या के लिए शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क बगिया गेट नम्बर चार के अन्दर किसी भी दिन सुबह 9 से 11 बजे तक सम्पर्क कर सकते हैं।आज के समस्या समाधान शिविर में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, अल्पना कुमारी, अरविन्द सिंह , वैभव दीक्षित, गुड्डी दीक्षित, राहुल विश्वकर्मा, गौरव कुमार, मीरा कुशवाहा, गोमती वर्मा आदि शामिल थे।
