दिनांक 31 दिसंबर 2024
*लोकबंधु राज नारायण की 38 वी पुण्यतिथि पर आपातकाल के महान योद्धा राज नारायण ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चुनावी भ्रष्टाचार में परास्त कर 1977 में परिवर्तन का संदेश देकर लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प दोहराया*
*विदेशी कंपनियों के पेय पदार्थो के विरोधी थे*
*हाजी फजल महमूद*
कानपुर मंगलवार समाजवादी विचारक स्वतंत्रता आंदोलन के महान सेनानी लोक बंधु राज नारायण की 38वी पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के कार्य समिति पीडीए मिशन की युवा टीम पांचो विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्षों फ्रंटल संगठनों तथा 78 वार्डों के प्रभारियों की विचार गोष्ठी एवं परिचर्चा सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में दिन में 2:00 बजे सपा कार्यालय 7 नवीन मार्केट में आरंभ हुई
विचार गोष्ठी एवं परिचर्चा का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू ने किया
पुण्यतिथि व परिचर्चा आरंभ के पूर्व सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने सर्वप्रथम लोकबंधु राज नारायण के चित्र पर माल्यार्पण किया और संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि लोक बंधु राज नारायण स्वतंत्रता आंदोलन के महान क्रांतिकारी तथा आजादी की लड़ाई में विशेष भूमिका उनकी रही उनके क्रांतिकारी तेवर से अंग्रेज उनका लोहा मानते थे
महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि लोग बंधु राज नारायण का स्वर्गवास सन 1986 में हुआ और उनका अंतिम संस्कार बनारस में हुआ लोकबंधु राज नारायण ने छात्रों युवा औल समाजवादियों को सदैव प्रशिक्षण तथा समाजवाद की पाठशाला लगाकर कॉलेज की राजनीति में भाग लेने के लिए प्रेरित करते रहे
महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि छात्र आंदोलन तथा रायबरेली में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी से चुनाव हारने पर चुनाव में भ्रष्टाचार को लेकर हाईकोर्ट में पिटीशन दाखिल कर इंदिरा जी को कोर्ट ने दोषी करार दिया इससे इंदिरा गांधी ने कुछ दिनों बाद देश में आपातकाल 25 जून 1975 को लगा दिया इसमें लोक बंधु राज नारायण जी 19 महीने जेल में रहे इसके बाद 18 जनवरी 1977 को इंदिरा गांधी ने लोकसभा का चुनाव घोषित कराया इसके बाद राज नारायण सहित पूरे देश के जेल में बंद नेता रिहा हुए तथा लोकसभा चुनाव 1977 चुनाव में कांग्रेस बुरी तरह हारी और देश में जनता पार्टी की सरकार बनी साथी राज नारायण जी स्वास्थ्य मंत्री हुए
महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि कानपुर आगमन पर विदेशी पेय का विरोध लोग बंधु राज नारायण ने किया और समाजवादियों से भी पदार्थो जो विदेशी कंपनी के हैं उसके बहिष्कार का आवाहन किया
गोष्ठी एवं परिचर्चा में महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,डा.नीतेंद्र यादव,दीपा यादव,नंदलाल जयसवाल,आनंद शुक्ला,सत्यनारायण गहरवार,महेंद्र सिंह बड़े ठाकुर,दीपक खोटे,शादाब आलम,रजत मिश्रा,सौरभ सिंह,संजय निषाद,राजेंद्र जैसवाल,राजेंद्र सोनकर,विनय गुप्ता,जस्वेंद्र निषाद,सैयद आरिफ, संतोष वर्मा,आसिफ सिद्दीकी,इंद्रदेव यादव आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।।
