कानपुर 31दिसंबर

 

*सांसद रमेश अवस्थी ने शीत लहर में जरूरतमंदों की मदद कर दिया मानवीयता का संदेश*

शीत लहर और कड़ाके की ठंड में जब तापमान गिरकर असहनीय स्तर पर पहुंच गया, कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी ने मानवीयता का परिचय देते हुए देर रात सड़कों पर निकलकर जरूरतमंदों की मदद की। सांसद ने सड़क किनारे, मंदिरों और पार्कों में जीवन यापन कर रहे ठंड से ठिठुरते नागरिकों को कंबल वितरित किए।

 

यह अभियान मंदिरों पार्कों बस अड्डों रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर चलाया गया, जहां गरीब और बेघर लोग ठंड के प्रकोप से जूझ रहे थे।

 

सांसद ने इस दौरान स्वयं जरूरतमंदों के पास जाकर उनकी स्थिति का जायजा लिया और ठंड से राहत प्रदान करने के लिए कंबल वितरित किए। उन्होंने कहा, “कड़ाके की ठंड में कोई भी नागरिक ठिठुरते हुए रात न बिताए, यह हमारी जिम्मेदारी है। मानवीयता और सेवा का यही धर्म है।”

 

स्थानीय नागरिकों और स्वयंसेवी संगठनों ने सांसद की इस पहल की सराहना की। इस अभियान के तहत सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल दिए गए और उनके लिए भोजन और गर्म पेयजल की भी व्यवस्था की गई।

 

सांसद ने प्रशासन और आम नागरिकों से भी अपील की कि वे ऐसे समय में आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करें। उन्होंने कहा कि ठंड से बचाव के लिए सामूहिक प्रयास ही प्रभावी समाधान हो सकता है।

कंबल वितरण में क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी उपेंद्र शुक्ल सहित दर्जनों कार्यकर्ता साथ रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *