पुलिस आयुक्त द्वारा नव वर्ष पर नागरिकों और गरीबों को केक खिलाकर दी शुभकामनाएं
पुलिस आयुक्त श्री अखिल कुमार महोदय ने नव वर्ष 2025 के अवसर पर आम नागरिकों और गरीब लोगों के साथ समय बिताते हुए उनके साथ केक साझा किया और हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने नागरिकों से सीधे संवाद किया, उनकी समस्याओं को सुना और सुरक्षा को लेकर उनकी चिंताओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।
पुलिस आयुक्त महोदय ने वर्ष 2025 में पुलिस सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने एवं समाज में शांति व सुरक्षा बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करने की बात कही।
