कानपुर नगर

 

नए साल के पहले संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, राजस्व विभाग और नगर निगम की शिकायतों की भरमार

 

2025 नए साल के पहले शनिवार को बाल भवन में आयोजित संर्पूण समाधान दिवस में जिलास्तरीय आलाधिकारीयो की मौजूदगी में लेखपाल संघ ने अपने कार्य बहिष्कार का ज्ञापन अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार को दिया । इस अवसर पर प्रमुख रूप से अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार के साथ अपर जिलाधिकारी रिंकी जायसवाल, एसीपी कोतवाली आदि अधिकारी भी मौजूद रहे ।

दोपहर तक लगभग 63 शिकायतों के प्रार्थना पत्र आ चुके थे ।

ऐसी ही एक शिकायत उप्र समाज कल्याण विभाग द्वारा चलाए जा रहे राजकीय अनुसूचित बालक छात्रावास कल्याणपुर के संबंध में भी आई जिसमें डॉ संतोषी लाल कमल ने मांग करी है कि विगत 2 वर्षों पूर्व जर्जर हो चुके राजकीय छात्रावास का पुनर्निर्माण करवाया जाए । इस छात्रावास के माध्यम से अनेकों अनुसूचित जाति के छात्र यहां रह कर लाभान्वित होते थे लेकिन 2 वर्ष पूर्व जब से इसे बंद करवा दिया गया है तभी से इसका कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है । जिसके चलते अनुसूचित जाति के छात्रों को कानपुर शहर में रह कर अपनी पढ़ाई पूरी करने में असुविधा हो रही है ।

अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि आज लेखपाल संघ की तरफ से कार्य बहिष्कार का ज्ञापन मिला है लेकिन इसका संपूर्ण समाधान दिवस पर कोई असर नहीं पड़ेगा । इनका कार्य बहिष्कार एक दिवसीय है और समाधान दिवस में किसी भी शिकायत के निस्तारण की एक तय सीमा होती है जिसके चलते सभी शिकायतों को तय समयानुसार ही निपटा लिया जाएगा ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *