आज 4 जनवरी
*भारतीय जनता पार्टी 26 जनवरी को संविधान गौरव दिवस के रूप में मनाएगी।*
भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष दीपू पांडे ने जिला कार्यालय। में एक बैठक आहूत की।बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि संविधान गौरव दिवस आभियान का उद्देश्य संवैधानिक मूल्यों और बाबा साहब भीम राव अंबेडकर जी की विरासत को मजबूत करना है।और अनुसूचित जातियों तक पहुंच कर उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाना है। इस अभियान के तहत मंडलों में जिले में संगोष्ठी का आयोजन होगा।25 जनवरी को सभी कार्यकर्ता अपने अपने मंडलों में आम जनता के साथ संविधान की प्रस्तावना पढ़ेंगे।जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया ये अभियान 11 जनवरी से 26 जनवरी तक चलेगा इस अभियान में जिला महामंत्री अवधेश सोनकर को संयोजक व युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवांग मिश्रा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सरोज सिंह, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष विनोद सोनकर को सहसंयोजक बनाया गया है।
2025-01-05