कानपुर

 

कानपुर नगर के नजीराबाद थाना में ड्यूटी पर तैनात दरोगा की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।दरोगा अशोक कुमार दुबे का इलाज पहले प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था इलाज बाद में हैलेट अस्पताल में इलाज दौरान मृत्यु हो गयी।सब इंस्पेक्टर अशोकं कुमार दुबे मूल निवासी अंबेडकर नगर के बताए गए।सब इंस्पेक्टर की मौत की खबर सुनते ही साथी पुलिस कर्मचारियों की आंखे नम हुई।मृत सब इंस्पेक्टर के एक पुत्र जिसका नाम आयुष और पुत्री जिसका नाम आयुषी बताया गया।सब इंस्पेक्टर के परिजनों को मृत्यु की खबर मिलते ही रो रो कर बुरा हाल हो गया। सब इंस्पेक्टर अशोक दुबे की मृत्यु के बाद एसीपी स्वरूप नगर ip सिंह अपने सहयोगी साथी पुलिस कर्मचारियों के साथ हैलेट पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।

मृत सब इंस्पेक्टर अशोक दुबे को साथी पुलिस के द्वारा कंधा दे कर नम आंखों से अंतिम विदाई देते हुए थाना प्रभारी स्वरूप नगर सूर्यबली पांडेय,थाना प्रभारी नजीराबाद अमान सिंह समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।

पोस्टमार्टम हाउस में साथी दरोगा की मृत्यु की खबर मिलते ही साथी पुलिस के कर्मचारियों का ताता लगा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *