आज 10 जनवरी

*भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के नव निर्वाचित मंडल अध्यक्षों व जिला प्रतिनिधियों का स्वागत।*

आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष दीपू पांडे की अध्यक्षता में नव निर्वाचित मंडल अध्यक्षों व जिला प्रतिनिधियों का जिला अध्यक्ष ने तिलक कर के लड्डू खिला कर पटका पहना कर स्वागत किया।पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद शुक्ला ने पुष्प गुच्छ देकर अभिनन्दन किया।स्वागत सभा को संबोधित करते हुए दीपू पांडे ने कहा कि आज आप के मस्तक पर जो तिलक किया है ये आने वाले 2027 के चुनावों के लिए आप सभी का विजय तिलक किया गया। जिला अध्यक्ष ने कहा ये कमल के फूल वाला पटका जो आप को आज पहनाया गया है ये प्रदर्शित करता की आज से आप के मंडल की सारी जिम्मेदारी आप सभी के कांधों पर है। आप सभी अपने मंडल के वरिष्ठ जनों से आशीर्वाद लेकर सबको साथ लेकर भाजपा का परचम लहराना है।

संचालन अवधेश सोनकर ने किया।

कार्यक्रम में प्रमोद त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा,आनंद मिश्रा विनय पटेल अनुपम मिश्रा आशा पाल,प्रमोद विश्वकर्मा, अभिनव दीक्षित ,विप्लव शर्मा मनोज प्रधान,प्रशांत पाल, वास्ते त्रिपाठी,अभिमन्यु सक्सेना आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *