आज 11 जनवरी
*संविधान गौरव अभियान के निमित* *भाजपा के संयुक्त मोर्चो की बैठक*।
आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर की संविधान गौरव अभियान के निमित भारतीय जनता युवा मोर्चा,महिला मोर्चा,अनुसूचित मोर्चा,अनुसूचित जनजाति मोर्चा की संयुक्त बैठक जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दीपू पांडे ने की व संचालन अभियान के संयोजक अवधेश सोनकर ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दीपू पांडे ने अलग अलग मोर्चो को संविधान गौरव अभियान की अलग अलग जिम्मेदारियों का बंटवारा किया।11 जनवरी से 25 जनवरी तक चलने वाले इस अभियान के लिए कार्ययोजना तैयार की गई।जिला अध्यक्ष ने कहा भारतीय जनता पार्टी संविधान को देश का लोकतंत्र का सबसे पवित्र ग्रंथ मानती है ।और संविधान के रचयिता बाबा साहब भीम राव अंबेडकर ने संविधान के माध्यम सेदेश के पिछड़े दलित,शोषित,पीड़ित, को जो अधिकार दिए है उन अधिकारों की रक्षा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रतिबद्ध है।
जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि संविधान गौरव अभियान के निमित 16 जनवरी को देश के कैबिनेट मंत्री एक बड़ी संगोष्ठी को संबोधित करेंगे। जिनका नाम अति शीघ्र घोषित किया जाएगा।
बैठक में प्रमुख रूप से अवधेश सोनकर,शिवांग मिश्रा,सरोज सिंह,विनोद सोनकर,अनूप चौधरी,धीरज बाल्मिकी सहित मोर्चो के जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।