*भाजपा कानपुर महानगर उत्तर संगठन पर्व: जिला अध्यक्ष नामांकन प्रक्रिया पूर्ण*

 

कानपुर, 12 जनवरी 2025

भारतीय जनता पार्टी कानपुर महानगर उत्तर द्वारा संगठन पर्व के अंतर्गत जिला अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया आज पार्टी कार्यालय, नवीन मार्केट में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। जिला चुनाव अधिकारी संगम लाल गुप्ता (पूर्व सांसद) एवं पर्यवेक्षक जयप्रकाश चतुर्वेदी के नेतृत्व में यह प्रक्रिया दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक चली।

जिला अध्यक्ष पद के लिए कुल 55 नामांकन:

इस दौरान विभिन्न वर्गों और समुदायों के 55 कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष पद के लिए अपने नामांकन पत्र सौंपे। नामांकन दाखिल करने वालों में प्रमुख नाम निम्नलिखित हैं:

दीपू पाण्डेय, सुनील बजाज, अनूप अवस्थी, प्रमोद त्रिपाठी राम लखन रावत, संतोष शुक्ला, दीपक सिंह गुरविंदर सिंह छाबड़ा, सुनील साहू, प्रमोद विश्वकर्मा, अवधेश सोनकर, अनिल दीक्षित, नवाब सिंह, पूनम कपूर, रंजीता पाठक, जितेंद्र शर्मा, आशा पाल संतोष निगम आदि।

 

प्रांतीय परिषद के लिए 14 नामांकन:

प्रांतीय परिषद के लिए दिवाकर मिश्रा, आनंद मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, अटल जी की नातिन नंदिता मिश्रा, सुमीत मिश्रा सहित कुल 14 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

चुनाव अधिकारी संगम लाल गुप्ता एवं पर्यवेक्षक जयप्रकाश चतुर्वेदी ने बताया कि संगठन पर्व के तहत सभी कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह और जोश के साथ अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस बार 24 ब्राह्मण, 13 महिलाएं, 3 ठाकुर, 6 ओबीसी सहित अन्य वर्गों ने भाग लिया।

चुनाव प्रक्रिया के बाद जयप्रकाश चतुर्वेदी ने कहा कि सभी वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद नामांकन सूची प्रदेश कार्यालय में भेज दी जाएगी। प्रदेश नेतृत्व जल्द ही सभी नामों पर अंतिम निर्णय लेगा।

 

*स्वामी विवेकानंद जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन:*

नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद, शाम 4 बजे पार्टी कार्यालय में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसे संबोधित करते हुए संगम लाल गुप्ता एवं जयप्रकाश चतुर्वेदी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती को “राष्ट्रीय युवा दिवस” के रूप में मनाया जाता है।

उन्होंने कहा, “स्वामी विवेकानंद के विचारों ने भारत को पूरी दुनिया में नई पहचान दी। उनके शिकागो धर्म संसद के ऐतिहासिक भाषण ने भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता को वैश्विक स्तर पर स्थापित किया। उनकी शिक्षाएं आज भी युवाओं को आत्मविश्वास और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा देती हैं।”

 

संगोष्ठी के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों को अपनाने और देश सेवा में समर्पित रहने का संकल्प लिया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दीपू पांडे ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *