*मीडिया अपडेट- थाना हनुमंत विहार क्षेत्रान्तर्गत हुए सड़क हादसे के सम्बन्ध में*
आज दिनांक 13.01.2025 को समय करीब 8.30 एएम थाना हनमंत विहार कानपुर नगर के अंतर्गत इटावा से इलाहाबाद जाने वाले हाईवे के पर नौबस्ता चौराहे के ऊपर फ्लाईओवर पर वाहन संख्या UP 14 PT 9508 की दुर्घटना अज्ञात वाहन से टकराकर हो गई है। जिसमें दो व्यक्तियो की मौके पर ही मृत्यु हो गई है।
मृतक
1.बृजेश पांडे पुत्र रामजस पांडे निवासी ग्राम हिसावा थाना मंगलपुर कानपुर देहात उम्र करीब 32 वर्ष
2.रजीत सिंह पुत्र जयचंद सिंह निवासी रुरवा सुल्तानपुर बेराजोर गजनेर अकबरपुर कानपुर देहात उम्र करीब 34 वर्ष
*दोनों व्यक्तियों के परिजनों को सूचना दी जा चुकी है। दोनों ही व्यक्ति उक्त वाहन में सवारी थे। वाहन चालक गाड़ी छोड़कर चला गया है। दोनों व्यक्तियों के शवों को हैलट मोर्चरी में रखवाए जा चुका है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को टोचन कराकर थाना हनुमंत विहार पर खड़ा करवाया गया है। ट्रैफिक सुचारू रूप से चल रहा है। शवों का पंचायतनामा भरकर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई है।*