सारी दुनिया में जश्ने मौला ए कायनात की धूम, सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन ने हिंदुस्तान में 200 से ज्यादा स्थानों पर मनाया जश्ने मौला ए कायनात।
कानपुर नगर/नई दिल्ली/लखनऊ। मौला ए कायनात अमीर उल मोमिनीन हजरत मौला अली अलैहिस्सलाम का यौमे विलादत सारी दुनिया में,धूमधाम से मनाया गया, हिंदुस्तान भर में मौला अली अलैहिस्सलाम के चाहने वालों ने बिना किसी मजहबी तफ़रीक के शान ओ शौकत के साथ जश्ने मौला मनाया।
भारत के सूफियों के अग्रणी संगठन सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर जश्ने मौला ए कायनात मौला अली अलैहिस्सलाम मनाया गया,सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन राष्ट्रीय अध्यक्ष सूफी मोहम्मद कौसर हसन मजीदी के नेतृत्व में अखिल भारतीय स्तर पर किए गए आयोजनों का उद्देश्य मौला अली अलैहिस्सलाम की इंसानियत के साथ हमदर्दी और अमन के पैगाम को आम करना था।
सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन केंद्रीय कार्यालय कानपुर नगर में सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन राष्ट्रीय अध्यक्ष सूफी मोहम्मद कौसर हसन मजीदी की कयादत में जश्ने मौला मनाया गया,इस मौके पर नज़र नियाज़ पेश की गई और केक काटा गया साथ ही आम ओ ख़ास को लंगर तकसीम किया गया,इस मौके पर सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन राष्ट्रीय अध्यक्ष सूफी मोहम्मद कौसर हसन मजीदी ने,सारी दुनिया में मौला अली की तालीम को आम करने का आवाहन किया।गुजरात के भावनगर के बोटाद में सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पीर सूफ़ी सय्यद खालिद नकवी अल हुसैनी की कयादत में प्रदेश उपाध्यक्ष सूफ़ी अब्दुल्ला बापू की खानकाह में शानदार तरीके से जश्ने मौला अली अलैहिस्सलाम मनाया गया,जिसमे सैंकड़ों लोगों ने शिरकत की,उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन फुकरा मण्डल राष्ट्रीय अध्यक्ष सूफी फ़ैज़ मोहम्मद शाह वारसी की निगरानी और सरपरस्ती में जश्ने मौला अली अलैहिस्सलाम मनाया गया,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वकार अहमद वारसी सहित तमाम पदाधिकारियों ने केक काट कर जन्मदिन मनाया, कानपुर नगर के मछरिया में सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूफ़ी शाह सय्यद जियारत अली हक्कानी मलंग के नेतृत्व में जलसा आयोजित किया गया जिसमें सारे भारत में अमन चैन की दुआएं की गईं,झारखंड के देवघर के सिमरा में सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूफ़ी शाह शराफ़त हुसैन चिश्ती की सरपरस्ती में जश्ने मौला अली अलैहिस्सलाम मनाया गया जिसमे सैंकड़ों लोग मौजूद रहे,वहीं प्रदेश अध्यक्ष सूफ़ी अलाउद्दीन हसन बुरहानी द्वारा मधुपुर पटवाबाद में जश्ने मौला अली अलैहिस्सलाम मनाया गया,जिसमें वक्ताओं द्वारा मौला अली अलैहिस्सलाम की सीरत और उनकी तालीम पर रोशनी डाली गई, झारखंड के ही मधुपुर स्थित खानकाह चिश्तिया में राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सूफ़ी कुर्बान चिश्ती,रामगढ़ में प्रदेश सचिव मंजर एजाज़,रांची में राष्ट्रीय सचिव जावेद अख्तर,गिरिडीह में प्रदेश महासचिव मुमताज़ शराफती धनबाद में ज़िला अध्यक्ष सूफ़ी शाहबाज चिश्ती की सरपरस्ती में जश्ने मौला अली अलैहिस्सलाम मनाया गया।
उत्तर प्रदेश के आगरा में सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन राष्ट्रीय सचिव सदभावना दूत शेख़ मोहम्मद शफीक बाबा लाल शाह कादरी अशरफी की सरपरस्ती में, सद्भावना आश्रम मिढ़ाकुर फतेहपुर सीकरी रोड आगरा में,जश्ने मौला अली अलैहिस्सलाम का आयोजन किया गया,जिसमें हिंदू और मुसलमानों ने मिलकर मौला अली का जन्मदिन मनाया और सारे देश के लिए एकता का पैगाम दिया, सांप्रदायिक सौहार्द के ऐसे ही नज़ारे ज़िला जालौन के कोंच में नज़र आए जहां सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन फुकरा मण्डल राष्ट्रीय महासचिव सय्यद अफजाल अली साबरी चिश्ती उर्फ़ अकबर अली शाह मलंग की सरपरस्ती में जश्ने मौला अली अलैहिस्सलाम मनाया गया,जिसमें मुसलमानों के साथ हिंदू समाज के बुद्धिजीवियों ने आयोजन में भाग लिया,उत्तर प्रदेश के झांसी में सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन पदाधिकारियों द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया और जश्न मनाया गया इस मौके पर नव नियुक्त प्रदेश महासचिव राशिद बरकाती का स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया,वहीं लखीमपुर खीरी में सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन राष्ट्रीय संगठन सचिव सूफ़ी कमरुल हसन कादरी की सरपरस्ती में मोहम्मदी में जुलूस निकाला गया और जश्न मनाया गया, कानपुर नगर में फूलबाग से बड़ी करबला तक लगभग 10 किलोमीटर के रास्ते में निकाला गया जुलूस जिसमें सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन कानपुर नगर ज़िला अध्यक्ष सूफ़ी तारिक मासूमी मदारी ने साथियों के साथ शिरकत करते हुए, रास्ते भर लोगों को अमन और भाईचारे का पैगाम दिया,वहीं कानपुर के शुजातगंज इलाके के लाल चौक इमाम बारगाह पर भव्य आयोजन किया गया जिसमें हजारों लोगों को लंगरे मौला अली तकसीम किया गया, फिरोजाबाद में सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन प्रदेश उपाध्यक्ष सूफ़ी शमशुद्दीन पप्पन मियां और ज़िला अध्यक्ष सूफ़ी शाह मोहम्मद फैसल मियां द्वारा पदाधिकारियों की उपस्थिति में केक काट कर जन्मदिन मनाया गया,वहीं आगरा में ज़िला अध्यक्ष अहमद जावेदी, मथुरा में ज़िला अध्यक्ष सूफ़ी बशीर अहमद द्वारा जश्ने मौला अली अलैहिस्सलाम मनाया गया।
राजस्थान के जयपुर में मौला अली अलैहिस्सलाम की विलादत ए पाक के मौके पर आयोजित जलसे में खिताब करते हुए सूफी खानकाह एसोसिएशन फुकरा मण्डल राष्ट्रीय सचिव हाजी मोहम्मद शफी मिट्टी अली शाह मलंग ने लोगों से मौला अली के रास्ते पर चलते हुए भाईचारे की अपील की,वही राज्य के अजमेर भीलवाड़ा,दौसा भरतपुर आदि स्थानों पर सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन द्वारा जश्ने मौला अली मनाया गया।
मध्य प्रदेश के नीमच में सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन राष्ट्रीय प्रवक्ता सूफ़ी गफीर सागर चिश्ती निजामी के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष सूफ़ी मोहम्मद आरिफ चिश्ती के मार्गदर्शन में जश्ने मौला अली अलैहिस्सलाम मनाया गया जिसमे ज़िला अध्यक्ष सूफ़ी शाकिर हुसैन सहित दर्जनों पदाधिकारी शामिल हुए, छत्तीसगढ़ के भिलाई में जश्ने मौला अली अलैहिस्सलाम में सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन कानपुर नगर इकाई ज़िला महासचिव साहिल वारसी मदारी मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मिलित हुए जहां भव्य आयोजन किया गया,इसी तरह महाराष्ट्र के हिंगोली के बसमत में सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव सूफ़ी मोहम्मद उबैद चिश्ती की सरपरस्ती में जश्ने मौला अली मनाया गया,इसके अलावा नांदेड़,परभणी और मुंबई में भव्य आयोजन किए गए।
देश भर के अलग अलग स्थानों में सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा जश्ने मौला अली मनाया गया,जिसमें उत्तराखंड के पीरान कलियर शरीफ में प्रदेश अध्यक्ष सूफ़ी अली वारिस,उधम सिंह नगर में जिला अध्यक्ष फैजुल कमर,किश्तवाड़ जम्मू कश्मीर में प्रदेश अध्यक्ष सद्दत हुसैन डलवाल, हरियाणा में प्रदेश अध्यक्ष इश्तियाक अज़ीज़,बिहार में प्रदेश अध्यक्ष सूफ़ी महताब आलम चिश्ती निजामी द्वारा,खानकाह चिश्तिया फरीदिया निजामिया चांदपुरा बिहार शरीफ नालंदा बिहार में,तेलंगाना के हैदराबाद में प्रदेश अध्यक्ष सूफ़ी इसहाक पाशा कादरी,कर्नाटक के गुलबर्गा में प्रदेश अध्यक्ष फरीद उद्दीन जुनैदी सहित कई प्रमुख राज्यों के पदाधिकारियों द्वारा जश्ने मौला अली अलैहिस्सलाम मनाया गया।