कानपुर

 

अयोधया के महंत राजू दास सोशल मीडिया पर सपा मुखिया मुलायम सिंह पर दिया विवादित बयान

 

 

अयोध्या के हनुमान गढ़ी के महन्त राजू दास द्वारा पद्मविभूषण सम्मानित स्व मुलायम सिंह यादव को अमर्यादित टिप्पणी किये जाने से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अर्पित त्रिवेदी महंत राजू दास द्वारा प‌द्मविभूषण सम्मानित स्व मुलायम सिंह यादव को सोशल मीडिया हैण्डल पर बहुत अपमानजनक शब्दो का प्रयोग किया गया। जिसको लेकर वह लोग पुलिस कमिश्नर से मिलकर महंत राजू दास के खिलाफ फिर दर्ज करने की मांग की है अर्पित त्रिवेदी ने बताया कि स्वर्गीय नेताजी पर दिए गए बयान से पीड़ित, वंचित शोषित वर्ग की भावनाये आहत हुई है। किसी संत की भाषा ये नहीं हो सकती सन्त वाणी हमेशा से सम्पूर्ण विश्व के कल्याण की होती है। ये धार्मिक द्वेष और उन्माद भड़काने वाले की भाषा है। महन्त राजू दास पूर्व में भी राजनैतिक महत्वकांक्षाओ के कारण विवादित बयान देते रहे है।ये भगवा वस्त्र में छिपे इस प्रकार की अपराधिक मानसिकता के व्यक्ति का अपराधिक इतिहास भी पता किया जाये और सुसंगत धाराओ में वैधानिक कार्यवाही कि जाये। जिससे भविष्य में ये इस प्रकार अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल न कर सके और देश मे सौहार्द बना रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *