कानपुर
भाजपा कानपुर उत्तर जिला मुख्यालय पर प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर हुआ भव्य आयोजन
अयोध्या में प्रभु श्री राम के भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ के शुभ अवसर पर भाजपा कानपुर उत्तर जिला मुख्यालय, नवीन मार्केट में सुंदर कांड का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन दोपहर 2 बजे प्रारंभ हुआ और पूरे मुख्यालय को जय श्री राम के उद्घोष से गूंजायमान कर दिया।
जिला अध्यक्ष *दीपू पांडे* ने यजमान की भूमिका निभाई। उन्होंने प्रभु श्री राम के भव्य और दिव्य चित्र पर तिलक कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान “जय श्री राम” के नारों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत राम मंडली द्वारा *”प्रभु की कृपा भयउ सब काजू, जन्म हमार सुफल भा आजू”* की मंगल पंक्तियों के साथ सुंदर कांड के पाठ से हुई। भक्तों ने पूरे समर्पण और भक्ति भाव से सुंदर कांड का श्रवण किया।सुंदर कांड के उपरांत भव्य आतिशबाजी का आयोजन हुआ, जिसने वातावरण को और अधिक हर्षोल्लासपूर्ण बना दिया। मुख्यालय के नीचे जय श्री राम के नारों के बीच आतिशबाजी ने भक्तों का मन मोह लिया।इसके अतिरिक्त परेड चौराहे पर राहगीरों को मिष्ठान वितरण कर प्रभु श्री राम की कृपा को सभी के साथ साझा किया गया।इस भव्य आयोजन में सांसद रमेश अवस्थी, पूर्व महापौर रवींद्र पाटनी,पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया पूर्व अध्यक्ष दिनेश राय क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी, अनिल दीक्षित, पूनम कपूर, सरोज सिंह आनंद मिश्रा,जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा,अवधेश सोनकर, जनमेजय सिंह रोहित साहू सहित सैकड़ों जिला एवं मंडल पदाधिकारियों ने सहभागिता की और प्रभु श्री राम के चरणों में श्रद्धा निवेदित की।
इस कार्यक्रम ने जिले भर में प्रभु श्री राम के प्रति श्रद्धा और भक्ति की अलख जगा दी। भाजपा कानपुर उत्तर जिला अध्यक्ष श्री दीपू पांडे ने इस भव्य आयोजन के सफल आयोजन के लिए सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।