कानपुर 24 जनवरी
*ओबीसी मोर्चा द्वारा भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई*
पिछड़े समाज के मसीहा, जननायक, भारत रत्न स्वर्गीय श्री कर्पूरी ठाकुर की जन्म जयंती भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल जी के दिशानिर्देश पर ओबीसी मोर्चा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के द्वारा क्षेत्रीय सभागार केशव नगर नौबस्ता में मनाई गई । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जय प्रकाश कुशवाहा ने बताया कि कर्पूरी जी का जन्म बिहार के समस्तीपुर जिले के पितौझिया गांव में 24 फरवरी 1924 में हुआ था इन्होंने अपना पूरा जीवन दबे कुचलें, वंचित, शोषित समाज, किसान एवं पिछड़े समाज के लिए समर्पित कर दिया था। इनके योगदान को देखते हुए भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा मरणोपरांत 24 फरवरी 2024 को भारत रत्न दिया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोज राजपूत ने की एवं कार्यक्रम का आयोजन विनोद पाल ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन संजय विश्वकर्मा के द्वारा किया गया। अमित प्रजापति क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी ओबीसी मोर्चा ने बताया की इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राम प्रसाद कनौजिया, वी के साहू, ममता यादव कानपुर दक्षिण जिला अध्यक्ष रमाकांत शर्मा, दोनों जिलों के जिला पदाधिकारी एवं मंडल के पदाधिकारी सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।