कानपुर
फजल गंज थाना में दो पहिया व तीन पहिया वाहनों की हुई नीलामी
थाना परिसर में भारी संख्या में बोली लगाने हुए इकट्ठा हुये।एसडीएम सुरेंद्र बहादुर, एसपीओ प्रज्ञानंद पांडेय व एसीपी आई पी सिंह भी उपस्थित रहे।निष्क्रिय वाहनों के निपटारे व राजस्व में वृद्धि के उद्देश्य से थाना फजल गंज में हुई दो पहिया व तीन पहिया वाहनों की नीलामी हुई।एसडीएम सुरेंद्र बहादुर, एसपीओ प्रज्ञानंद पांडेय, एसीपी आई पी सिंह व फजल गंज थानाध्यक्ष सुनील सिंह की उपस्थित में नीलामी में शामिल खरीददारों ने बढ़ चढ़ के बोली लगाई।ज़्यादा बोली लगाने वालों के साथ डील फाइनल की गई।आखिरी बोली एक लाख 70 हज़ार पर रुकी।नीलामी में 22 बाइक, 2 ई रिक्शा व एक ऑटो लोडर शामिल था।जनपद कानपुर में लगभग समस्त थानों में नीलामी की प्रक्रिया की जा रही है।थाना फजल गंज में शांतिपूर्ण माहौल में नीलामी संपन्न हुई।फजल गंज थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने कुशल व्यवस्था की। जिसकी सभी ने सराहना की।