*Big news update*
*नकली विजिलेंस प्रकरण में*
नकली विजिलेंस जे0ई0 जितेन्द्र सिंह संविदा कर्मचारी (11 केवीए मेन्टीनेंस) पुन: अपने तैनाती स्थल पर वापस ग्वालटोली लौटे
*केस्को अधिकारियों व केस्को विजिलेंस में हुए मतभेद*
*नकली छापा मारते केस्को अधिकारी और बदनाम होती विजिलेंस पुलिस*
दिनेश सिंह भोले
महामंत्री
संविदा कर्मचारी संगठन केस्को कानपुर
नकली विजिलेंस को बचाने में लगे केस्को अधिकारियों की पोल तब खुल गई जब मामले में जितेन्द्र सिंह पुन: ग्वालटोली सबस्टेशन में 15 दिन बाद पुनः मेन्टीनेंस 11 केवीए में अपनी ड्यूटी ज्वाईन कर ली
नकली विजिलेंस मामले में केस्को की पोल इस बात से भी खुल गई कि केस्को विजिलेंस जे0ई0 रामकुमार अपने साथ छापामारी में चल रहे राहुल व राजू दोनों को केस्को में कार्यरत नहीं बता पाए जबकि केस्को मीडिया प्रभारी देवेश वर्मा सच को झूठ बताने में लगे हैं
अब मामले में केस्को महामंत्री दिनेश सिंह भोले ने कहा है कि मीडिया प्रभारी केस्को को अगर सच्चाई जाननी है तो वो ग्वालटोली सबस्टेशन जाकर गैंग कर्मचारियों से खुद पता कर सकते हैं कि नकली विजिलेंस जे0ई0 बने जितेन्द्र सिंह कहाँ तैनात है ?
सूत्र बताते हैं कि नकली विजिलेंस मामले में केस्को खुद को इसलिए भी बचाने में लगा है क्योंकि छापेमारी के अवैध रूपये के बंदरबांट में केस्को के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं