कानपुर ब्रेकिंग

 

बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा अंतर्गत सरोजनी नायडू नगर में बीते दिन दो व्यक्ति कदीर व शाकिब आपस में खड़े वार्ता कर रहे थे, तभी दबंग तारिक दोनों के बीच से धक्का मारते हुए निकला और बेवजह गालियां देते हुए झगड़े के लिए उकसाकर काट डालने की धमकी दी। जिसका वीडियो सीसीटीवी में कैद हुआ।

आज सुबह तारिक व उसके करीब परिजनों ने कल हुए प्रकरण को लेकर पुनः गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों को चोटें आई। जिसमें तारिक, शारिक व रईस उल्ला, जबकि दूसरे पक्ष से नसरीन, मो आलम, कहकशां के चोटें आई और शहजाद का हाथ टूट गया।

शिकायत करने गए दोनों पक्षों में पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया, जबकि दूसरा पक्ष शिकायत करने पहुंचा तो पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।

दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए, जब दोनों पक्षों को चोटें आई है। सीसीटीवी वीडियो भी मौजूद हैं। फिर भी पुलिस मामले में एकपक्षीय कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *