गणतंत्र दिवस के मौके पर कानपुर पुलिस विभाग की ओर से पुलिस लाइन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

यहां पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मिनिस्टर राकेश सचान ध्वजारोहण किया। इस दौरान मुख्य अतिथि के साथ पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने परेड को सलामी दी।

 

इसके बाद पुलिस महानिदेशक प्रशंसा पुरस्कार से सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। वहीं, दूसरी तरफ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में धमाकेदार प्रस्तुति देकर पुलिस कर्मियों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने मन मोह लिया।

 

परेड में कदम से कदम मिलाकर पुलिस कर्मियों ने दी सलामी

 

गणतंत्र दिवस पर रविवार को पुलिस लाइन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने तिरंगा फहराया।

 

इसके बाद नागरिक पुलिस जवान, क्यूआरटी, पुलिस बल, पीएसी, यातायात विभाग, महिला पुलिस, होमगार्ड, पीआरवी और घुड़सवार दल ने परेड में हिस्सा लिया। कैबिनेट मंत्री ने सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मियों को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *