प्रजापति महासभा कानपुर ने झंडारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया

 

 

 

कानपुर, प्रजापति महासभा कानपुर उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियो द्वारा दिव्यांशी गार्डन बर्रा बाई पास चौराहा कानपुर नगर पर सभा के संरक्षक सीताराम प्रजापति व रामपाल प्रजापति द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगीत गाकर 76 वा गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व धूमधाम से मनाया गया ब्रिटिश हुकूमत से आजादी भारत देश को 15 अगस्त 1947 में मिली थी 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू होने के साथ ही भारत पूर्ण गणराज्य घोषित किया गया था आज का दिन भारत की एकता लोकतंत्र और संविधान के महत्व का प्रतीक है डॉ भीमराव अंबेडकर जी को संविधान निर्माता कहा जाता है संविधान भारत का सर्वोच्च कानून है संविधान से समूचे जनमानस सभी के अधिकार एवं कानूनी अधिकार हासिल है अपने संविधान का हम सभी को सम्मान करना चाहिए हमारे देश को स्वतंत्र एवं गणतंत्र बनाने के लिए अनेको स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने जीवन का बलिदान दिया है देश उनके समर्पण को कभी नहीं भूल सकता है इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति प्रमुख महासचिव मदनपाल प्रजापति मुकेश वर्मा प्रजापति दीनदयाल प्रजापति राजीव चक्रवर्ती प्रजापति राजेश प्रजापति आकाश प्रजापति शिवनरायन प्रजापति रोहित प्रजापति वैभव प्रजापति लक्ष्मी प्रजापति अशोक प्रजापतिसीलु प्रजापति प्रेम प्रकाश दुबे हाथ सैकड़ो के लोग मौजूद रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *