संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई किशोरी, डीसीपी ने पहुंचकर की जानकारी
सिखटिया गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी गायब हो गई थी। मामले में डीसीपी ने किशेरी के घर पहुंचकर घटना की जानकारी की। परिजन किशोरी के साथ अनहोनी की आशंका जता रहे हैं।
कानपुर में महाराजपुर के सिखटिया गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में बारह वर्षीय किशोरी लापता हो गई थी। मंगलवार सुबह डीसीपी किशोरी के घर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस आसपास के इलाकों में छानबीन कर रही है।मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम लगभग पांच बजे बकरियां चराकर किशोरी दिव्यांशी घर वापस आई थी। पिता रामनरेश रैदास ने बताया कि एक बकरी जंगल में खो गई थी, उसी को दोबारा वापस लेने अकेले गई थी और तब से वापस नहीं लौटी।पिता राम नरेश और मां मंजू ने शाम तक खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी न मिलने पर अन्य लोगों को जानकारी दी। देर रात पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है। आसपास खेतों, जंगलों और संदिग्ध जगहों में तलाश की जा रही है। सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण भी खोजबीन में जुटे हुए है।