भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन के महानायक लाला लाजपतराय की 160वीं जयन्ती
कानपुर, लाला लाजपतराय विकास समिति द्वारा आयोजित भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन के पंजाब केसरी महानायक लाला लाजपतराय की 160वीं जयन्ती को लाजपत नगर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर कांग्रेसजनों द्वारा माल्यार्पण कर पुष्पांजलि सभा में पधारे मुख्य अतिथि पं० भूधर नारायण मिश्र (पूर्व विधायक) ने कहा 28 जनवरी 1865 में जन्मे लाला सच्चे देशभक्त, समाज सुधारक, शिक्षाविद के साथ महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। आर्य समाज में भी उन्होंने सकिय भूमिका निभाई। देश के प्रति उनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। हरप्रकाश अग्निहोत्री (पूर्व अध्यक्ष कांगेस कानपुर नगर) ने कहा कि साइमन कमीशन का विरोध करते हुए ब्रिटिश हुकूमत की बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज में घायल लालाजी ने 17 नवम्बर 1928 को प्राण त्याग दिये, देश के लिए कुर्बान हो गये।कार्यक्रम का संयोजन व संचालन दीपक धवन ने किया।श्यामदेव सिंह, विजय नारायण शुक्ला पूर्व पार्षद, राजेश सिंह पप्पी पूर्व पार्षद,ए०के० शुक्ला,आदित्य चौबे, सर्वेश पाण्डेय निन्नी,प्रदीप द्विवेदी,डा०प्रभात मिश्र, अवध किशोर द्विवेदी, अजय श्रीवास्तव,वैभव मिश्र, जितेन्द्र गिरी,दिनेश दीक्षित,राज कुमार पाल,कृष्ण मोहन सोनकर,ओ.पी.श्रीवास्तव,राकेश शुक्ला, दिनेश त्रिवेदी दुन्नू, महेन्द्र मिश्रा आदि ने भी पुष्पांजलि अर्पण की।