*कानपुर नगर, दिनांक 31 जनवरी, 2025*

 

श्री के० विजयेन्द्र पांडियन, मंडलायुक्त, कानपुर मंडल, कानपुर की अध्यक्षता में गठित मंडल स्तरीय समिति की बैठक आहूत की गई जिसमें प्रदेश को औद्यौगिक दृष्टिकोण से सुदृढ़ किये जाने, पूँजी निवेश को बढ़ावा देने एवं नये उद्योगों की स्थापना को सुगम करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा निर्गत उत्तर प्रदेश सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम प्रोत्साहन नीति-2017 के अंतर्गत प्रदेश में स्थापित होने वाली नई एम०एस०एम०ई० इकाईयों तथा पूर्व से स्थापित एम०एस०एम०ई० इकाईयों को विस्तारीकरण/ विविधीकरण करने पर नीति के अंतर्गत प्रदत्त किये जाने वाले वित्तीय लाभों जैसे नेट स्टेट जी०एस०टी० प्रतिपूर्ति, अवस्थापना ब्याज उपादान, पूँजीगत ब्याज उपादान, ई०पी०एफ० प्रतिपूर्ति, इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी छूट, स्टाम्प शुल्क छूट प्रतिपूर्ति, आदि के लाभों हेतु जनपद कानपुर नगर की 02 इकाईयों एवं कानपुर देहात की 01 इकाई, इस प्रकार कुल 03 इकाईयों के प्रस्तावों पर विचार किया गया।

सभी तथ्यों को संज्ञान में लेते हुए समिति द्वारा उक्तानुसार 03 इकाईयों मे० के०डी० पॉलीमर्स प्रा०लि०, कानपुर नगर, मे० के० प्लास्ट प्रोडक्ट प्रा०लि०, कानपुर नगर एवं मे० कैपसन इंडिया, कानपुर देहात को सम्यक विचारोपरान्त वित्तीय प्रोत्साहनों के वितरण की स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक का संचालन श्री सुनील कुमार, संयुक्त आयुक्त उद्योग, कानपुर मंडल, कानपुर द्वारा किया गया। बैठक में श्री श्री अशोक कटारिया, सहायक महानिरीक्षक स्टॉम्प, कानपुर देहात, श्री अमित कुमार अग्रवाल, राज्य कर विभाग, कानपुर देहात, श्री हरिश चंद्र मौर्य, उपायुक्त राज्य कर, कानपुर नगर, श्री राकेश कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक, कानपुर देहात, श्री आदित्य चंद्रा, अग्रणी जिला प्रबंधक, कानपुर नगर, श्री अनंत राम, उपायुक्त राज्य कर, कानपुर नगर, श्री सुधीर कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त/उपायुक्त उद्योग, कानपुर नगर, श्री मो० सउद, उपायुक्त उद्योग, कानपुर देहात एवं श्री सूर्य प्रकाश यादव, सहायक आयुक्त उद्योग, कानपुर मंडल, कानपुर उपस्थित रहे।

————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *