सजेती थानाध्यक्ष कमलेश राय अपराध व अपराधियों के लिए बने कहर

 

एक के बाद एक धर पकड़ जारी

 

इसी क्रम में यमुना नदी के किनारे जंगल से 9 जुआरी गिरफ्तार किये हैं।सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष कमलेश राय के नेतृत्व में सजेती पुलिस ने दबिश देकर 9 शातिर जुआरियों को धर दबोचा।पकड़े गए जुआरी विष्णु कुमार, राजू, सुमित कुमार,मलखान, प्रत्यव शुक्ला,अजय प्रताप सिंह, अभिनव तिवारी,रमनजीत सिंह व अखिलेश गुप्ता हैं।मौके पर पुलिस दल पर फायर भी किया गया। फायर करने वाले व्यक्ति उनके साथी भागने में सफल रहे।उनकी तलाश में पुलिस टीम गठित कर दी गई है। उनके खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर के अग्रिम कानूनी कार्यवाही की जा रही है।उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।फड़ से 1,90250 रुपए, जामा तलाशी से 29750 रुपए, 11 अदद मोबाइल, ताश के 52 पत्ते, एक बोलेरो बरामद किया।थानाध्यक्ष कमलेश राय के नेतृत्व में उप निरीक्षक नंदू सिंह, धवल परितोष,गजेंद्र सिंह, बादाम सिंह,मुख्य आरक्षी निलेश कुमार, कांस्टेबल गौरव शौलिया व दिलीप कुमार ने इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *