आज 4 फरवरी
*अटल जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत अटल स्मृति संकलन एवं सम्पर्क अभियान में पूर्व विधायक राकेश सोनकर व पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद शुक्ला का सम्मान*
भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष दीपू पांडे ने अटल जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत अटल स्मृति संकलन एवं सम्पर्क अभियान के निमित पूर्व विधायक राकेश सोनकर का उनके आवास पर शाल पटका पहना कर सम्मान किया इसी कड़ी में जिला कार्यालय नवीन मार्केट में पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद शुक्ला का अंग वस्त्र पहना कर माल्यार्पण कर के सम्मान किया गया।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दीपू पांडे ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई की जन्म शताब्दी सु सेवा व सुशासन की प्रेरणा का पर्व है। इस अवसर पर अवधेश सोनकर,जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा,आनन्द मिश्रा,अभिमन्यु सक्सेना,गौरव पांडे, वास्ते त्रिपाठी,रवि पांडे, सुनीता गौड़,आदि लोग उपस्थित थे।
2025-02-04