*कानपुर नगर, दिनांक 05 फरवरी, 2025 (सू0वि0)*

 

जिलाधिकारी श्री जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के संबंध में नवीन सभागार सरसैया घाट में बैठक संपन्न हुई, बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 12 फरवरी को सामूहिक विवाह योजना का आयोजन किया जाएगा, जिसके अन्तर्गत 250 सामूहिक विवाह कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके सापेक्ष अब तक 191 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अगले दो दिन में सभी आवेदनों के सत्यापन कराना सुनिश्चित कराया जाए। गांव में जो शादियां हो रही है उनके आवेदन वहीं के पंचायत सचिव, पंचायत सहायक या रोजगार सेवक द्वारा चिन्हित करके भी कराये जायें।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी खण्ड विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी व अन्य सम्बन्धित अधिकारी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के सुचारू व गतिशील क्रियान्वयन पर ध्यान दें जिसके लिए जमीनी स्तर पर जाकर भी कार्य करें ।

————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *