कानपुर 9 फरवरी
*भारतीय जनता पार्टी द्वारा 11 से 23 फरवरी तक आम बजट को घर-घर पहुँचाने का अभियान*
कानपुर-बुंदेलखंड, 9 फरवरी: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा 11 फरवरी से 23 फरवरी 2025 के मध्य केंद्र सरकार के आम बजट 2025-26 को जन-जन तक पहुँचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत विभिन्न जिलों में प्रेस वार्ता, बजट पर सम्मेलन, जनप्रतिनिधियों की भागीदारी और व्यापक जनसंपर्क किया जाएगा।
*11 फरवरी को समर्पण दिवस के रूप में मनाया जाएगा*
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर 11 फरवरी को सभी बूथों पर “समर्पण दिवस” मनाया जाएगा। इस अवसर पर पंडित जी की प्रतिमा या चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इसके बाद, पार्टी कार्यकर्ता पार्टी की आर्थिक गतिविधियों के संचालन के लिए स्वेच्छा से 10 रुपये या उससे अधिक की समर्पण राशि अर्पित करेंगे।
*बजट अभियान में प्रेस वार्ता एवं सम्मेलन*
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष *प्रकाश* *पाल* ने बताया कि बजट अभियान के अंतर्गत कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी जिलों में भाजपा के केंद्रीय मंत्री, प्रदेश सरकार के मंत्री एवं प्रदेश और क्षेत्रीय पदाधिकारी प्रेस वार्ताएँ करेंगे। इन प्रेस वार्ताओं में बजट की मुख्य विशेषताओं को जनता के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त, भाजपा सभी जिलों में बजट पर विशेष सम्मेलन आयोजित करेगी, जिसमें जिले के प्रमुख उद्योगपति, व्यापारी एवं प्रबुद्ध वर्ग के लोग शामिल होंगे। इन सम्मेलनों को पार्टी एवं सरकार के प्रमुख मंत्री एवं पदाधिकारी संबोधित करेंगे, जिससे केंद्र सरकार के बजट को जनता तक प्रभावी रूप से पहुँचाया जा सके।
क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बताया कि इस अभियान के दौरान आयोजित होने वाली प्रेस वार्ताओं एवं सम्मेलनों में भाजपा के सभी जनप्रतिनिधि, जिनमें सांसद, राज्यसभा सदस्य, विधायक एवं विधान परिषद के सदस्य शामिल होंगे। ये सभी जनता को बजट की विशेषताओं से अवगत कराएंगे और उनके विचारों को सुनेंगे।
क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने जानकारी दी कि बजट अभियान (11 से 23 फरवरी) की जिम्मेदारी क्षेत्रीय महामंत्री पूनम द्विवेदी, पवन प्रताप सिंह एवं देवेंद्र देव गुप्ता संभालेंगे। ये तीनों क्षेत्र के 17 जिलों में अभियान की निगरानी करेंगे।
वहीं, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि (समर्पण दिवस) के कार्यक्रम की देखरेख का दायित्व क्षेत्रीय महामंत्री संत विलास शिवहरे, अनीता गुप्ता एवं क्षेत्रीय मंत्री सुनील तिवारी के पास होगा।
भाजपा ने अपने सभी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएँ और जन-जन तक केंद्र सरकार के बजट की जानकारी पहुँचाएँ। इस बजट में देश के आर्थिक विकास को गति देने, किसानों, व्यापारियों, युवाओं एवं समाज के सभी वर्गों को सशक्त करने के लिए अनेक प्रावधान किए गए हैं।
भाजपा इस अभियान के माध्यम से जनता को जागरूक करने और बजट के लाभों से अवगत कराने के लिए प्रतिबद्ध है ।
