कानपुर

 

महापौर से मिल कर सफाई कर्मचारीयों की बताई समस्या

 

कानपुर नगर संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति का एक शिष्ठ प्रतिनिधिमंडल दो शिफ्ट की ड्यूटी उन्ही सफाई कर्मचारी से कराने वाले आदेश को लेकर कानपुर महानगर की माननीय महापौर श्रीमती प्रमिला पांडे जी से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने माननीय महापौर को बताया एक ही कर्मचारियों की दो शिप्ट में ड्यूटी से कर्मचारियों को डबल भाड़ा – किराया वहन करना पड़ रहा है। रुपया नव हजार में क्या कर सकते है और उनकी सामाजिक जीवन भी अस्त – व्यस्त हो रहा है। जिस पर माननीय महापौर जी ने कहा यह बात आप लोगो कि जायज है, नगर आयुक्त बाहर है, आने पर बात कर इस समस्या का समाधान कराएंगे। प्रतिनिधि मंडल ने महापौर जी का आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधि मंडल में सयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति रमाकांत मिश्र, किसन लाल सुदर्शन, उस्मान अली शाह, ब्रजलाल भारतीय, कमरूदीन, रमेश, पिंटू चौधरी, सी एल बड़ेल, धीरज बाल्मिकी, देवीदीन भाऊ, रामप्रकाश भारतीय आदि लोग प्रमुख रूप से थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *