कानपुर

 

सुपारी और कत्था कारोबारियों पर इनकम टैक्स की बड़ी छापेमारी

 

कानपुर में इनकम टैक्स विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सुपारी, कत्था और सुगंध कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की। किदवई नगर, स्वरूप नगर और अन्य इलाकों में फैले 47 से अधिक स्थानों पर इनकम टैक्स और DGGI की संयुक्त टीमों ने जांच शुरू की।

 

सूत्रों के अनुसार, इन कारोबारियों पर टैक्स चोरी और बेनामी संपत्तियों में निवेश का संदेह था। विभाग की अलग-अलग टीमें दस्तावेजों की गहन जांच कर रही हैं। इस दौरान कई अहम दस्तावेज और डिजिटल डेटा जब्त किए गए हैं।इस छापेमारी से कानपुर के व्यापारिक समुदाय में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि जब्त दस्तावेजों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *