
आज गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैंथानी जी ने वार्ड 64 सर्वोदय नगर अंतर्गत -राघवेंद्र द्विवेदी लाजपत नगर नहर पटरी नियर जेके मंदिर के पास, पिंकी के घर के पास लाजपत नगर नहर पटरी जेके मंदिर के पास, काली माता मंदिर शिवराज सिंह का पुरवा लाजपत नगर, राजीव गौतम शिवराज सिंह का पुरवा लाजपत नगर, रेलवे लाइन के पास लोहारन भट्टा सर्वोदय नगर, शंकर जी का मंदिर लोहारन भट्टा सर्वोदय नगर में 06 समरसेबल का भूमि पूजन किया जिसकी कुल लागत 12 लाख है।
विधायक सुरेन्द्र मैथानी जी ने बताया कि निम्न जगहो पर कई वर्षों से पानी की किल्लत समाप्त कर दी गई है अब जनता को दूर-दराज से पानी लेने नहीं जाना पड़ेगा पानी की टंकी लग जाने से महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग, आसानी से पानी भर सकेंगे और उपयोग में ला सकेंगे। पानी की टंकी लग जाने से वहां की जनता खुशी के मारे झूम उठी।
विधायक सुरेंद्र मैथानी जी ने बताया कि मेरा यह संकल्प है पूरी विधानसभा अंतर्गत कोई भी व्यक्ति पानी से वंचित न रहे क्योंकि जल ही जीवन है और जल हर व्यक्ति के लिए सर्वोपरि है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक सुरेंद्र मैथानी, पार्षद नीरज बाजपेई, राघवेंद्र दुबे, सतीश, वीरेंद्र सिंह, आकाश वर्मा, राजीव दिवाकर, सोनू कुमार, शिव शंकर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
