आज 15 फरवरी

**केंद्रीय मंत्री डॉक्टर वीरेंद्र खटीक की बजट पर होने वाली संगोष्ठी की तैयारी बैठक।*

दिनांक 17 फरवरी को केंद्रीय मंत्री डॉक्टर वीरेंद्र खटीक बजट को लेकर एक बड़ी संगोष्ठी को संबोधित करेंगे।इस संगोष्ठी के माध्यम मुख्य अतिथि कानपुर महानगर के उद्योगपतियों, व्यापारियों, प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ,महिलाओं ,युवाओं से बजट की विशेषताओं पर चर्चा करेंगे।इस संगोष्ठी की तैयारी को लेकर जिला कार्यालय नवीन मार्केट में जिला अध्यक्ष दीपू पांडे के नेतृत्व में बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दीपू पांडे ने संगोष्ठी को लेकर कार्यकर्ताओं कोअलग अलग जिम्मेदारियों का वितरण किया।जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि दिनांक 17 फरवरी को डॉक्टर वीरेंद्र खटीक का सुबह कानपुर आगमन होगा ।आगमन के बाद सुबह 10 बजे आई. आई. ए सभागार दादानगर पनकी में पत्रकार वार्ता करेंगे और 10.30 बजे से संगोष्ठी का प्रारंभ होगा।बैठक में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष प्रमोद त्रिपाठी,जिला महामंत्री अवधेश सोनकर,आनंद मिश्रा,कमल तिवारी,राघवेंद्र मिश्रा,वास्ते त्रिपाठी,अभिमन्यु सक्सेना,गौरव द्विवेदी,रोहित साहू,श्यामू तिवारी,विधि राजपाल,रवि पांडे आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *