गरीब एवं बेसहारा कन्याओं को किया गया वस्त्र वितरण कार्यक्रम

 

 

 

 

कानपुर, जय बाबा आनन्देश्वर सर्वजातीय सेवा संस्थान के द्वारा निःशुल्क 11 निर्धन कन्याओं के विवाह हेतु वस्त्र वितरण सत्संग हाल (शनिदेव मंदिर के सामने) परमट व आनन्देश्वर मन्दिर के अन्दर पिंटू ठाकुर की अगुवाई में हुआ वस्त्र वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उसी दौरान बिटियों को लहंगा ज्वैलरी व हल्दी व मेंहदी के रस्म की साड़ी और लड़के व लड़की की मां को भी साड़ियां संस्था के द्वारा दी गयीं। उसी दौरान लड़कों को सफारी सूट का कपड़ा, पगड़ी व नोटों की माला दिया गया और दोनों को संस्था के 51-51 कार्ड भी संस्था के द्वारा दिया गया। लड़कियां मुस्कराती रहीं और हमारे दूल्हा भाई भी मुस्कराते रहे व दोनों को माला पहना कर सम्मान किया गया। संस्था के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह पिन्टू ठाकुर जी के संरक्षण में यह कार्य संपन्न हुआ, उसी दौरान उन्होंने कहा कि हमारी यह बहनें हैं। समाज के लोग हमें सहयोग कर रहे हैं और यह शादी हम अपनी बहन व बेटियों की करा रहे हैं।

मुख्य रूप से कन्धे से कन्धा मिलाकर सहयोग करने वाले पुरोहित पुकुन तिवारी, उमेश शुक्ला टिन्कू भइया, एडवोकेट सुशील पाण्डेय, एडवोकेट संतोष. शर्मा उर्फ लालू, राहुल निगम वारसी, दुर्गेश यादव, पंकज गुप्ता, संजीव अवस्थी, अनिल गौतम,एडवोकेट अपर्णा नरेन्द्र सिंह, प्रीति अवस्थी, सुनीता पैंथर, उमा शर्मा, सीमा शुक्ला, मोहिनी तिवारी, क्षमा शिवहरे गुप्ता एडवोकेट, प्रतिभा सोनी आदि मौजूद रहीं।अनाथ बेटियों के सपनों को लगा रहे पंख 23 फरवरी को लगेगी बिटियों को हल्दी, 24 फरवरी को हाथों में लगेगी मेंहदी, 25 फरवरी को होगी शादी। संस्था के सभी लोगों की तरफ से बेटियों से कहा गया कि शादी में किसी प्रकार की कमी नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *