कानपुर गौशाला सोसाइटी के गौ भक्तों का एक शिष्ट मंडल जिलाधिकारी कानपुर नगर श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह से उनके कलेक्ट्रेट कार्यालय में मिला एवं गौशाला की समस्याओं के संबंध में एक ज्ञापन दिया जिस पर जिलाधिकारी महोदय ने बुधवार 19 फरवरी को पुनः गौशाला के समस्त दस्तावेजों सहित उपस्थित होने के लिए गंभीरता से लेते हुए कहा कि गौशाला के प्रकरण जो निरंतर वर्षों से हैं निस्तारण किया जा सके यह की ग्राम भौती प्रतापपुर देशामऊ जगतपुर कपिली गंगागंज पनकी क्षेत्र सदर तहसील में जमीन गौशाला सोसाइटी के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज है जिस पर आये दिन भू- माफिया कब्जा करने प्रयास करते रहते हैं प्रदेश सरकार की मंशा है कि कोई भी गौशाला की जमीन पर कब्जा न होने दिया जाए पदाधियों द्वारा पूर्व में शासन से अपेक्षा की थी कि गवर्नमेंट के संरक्षण है जहां एक और सरकार गौशालाओं वास्ते भूमि आवंटित कर रही है वहीं कानपुर गौशाला सोसाइटी अपनी ही जमीन नहीं बचा पा रही कानपुर गौशाला सोसाइटी की भौती प्रतापपुर थाना सचेंडी कानपुर नगर स्थित आराजी नंबर 749 हुआ 756 को वीरेंद्र हालधर पुत्र जलधर हालधर निवासी महेंद्र नगर भोती प्रतापपुर कानपुर नामक व्यक्ति द्वारा षड्यंत्र करके गणेश कुमार गुप्ता पुत्र राम शंकर गुप्ता निवासी देहली सुजानपुर कानपुर नगर को बिक्री की गई एवं उपरोक्त द्वारा बाउंड्री वॉल कराकर गौशाला की भूमि पर अनाधिकृत कब्जा कर रहे हैं इसी तरह ग्राम शाहपुर पनकी स्थित जमीन पर जो अनाधिकृत कब्जे हो रहे हैं उनकी चर्चा की गंभीरता को देखते हुए जिलाचारी ने 19 फरवरी को जिलाधिकारी कार्यालय में गौशाला की दस्तावेजों सहित आने का पदाधिकारी से अपेक्षा की शिष्टमंडल में सर्व श्री सुरेश गुप्ता उपाध्यक्ष संयोजक श्री कृष्णा गुप्त बब्बू मंत्री नीरज प्रकाश दीक्षित रमेश चंद मिश्रा दिवाकर मिश्रा शेषनारायण त्रिवेदी पप्पू आदि — भवदीय श्री कृष्ण गुप्त बब्बू मंत्री
2025-02-17
