*मीडिया अपडेट – बिधनू प्रकरण*
आज दिनांक 18/02/2025 को लोडर संख्या UP34BT5127, जो घाटमपुर की ओर जा रहा था, शंभुआ पुल पर खराब हो गया। वाहन को सुधारने का प्रयास किया जा रहा था, तभी अचानक पीछे से आ रहे लोडर संख्या UP78HT6333 ने खड़े लोडर में टक्कर मार दी, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस एवं यातायात टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्रेन की सहायता से दोनों वाहनों को ब्रिज से हटाकर साइड में खड़ा कराया। जाम को पूरी तरह से खुलवा दिया गया है और यातायात अब सुचारू रूप से चल रहा है। वर्तमान में किसी भी प्रकार की जाम की समस्या नहीं है।
