हमारा मकसद हिंदू मुस्लिम एकता और भाईचारे के साथ मुल्क की तरक्की है: सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन।

 

कानपुर नगर।देश भर में हिंदू मुस्लिम एकता के लिए सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन लगातार कार्य कर रहा है,सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा घर घर जाकर सूफीवादी विचारधारा और परंपरा के साथ, राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का पैगाम दिया जा रहा है, राष्ट्रीय अध्यक्ष सूफी मोहम्मद कौसर हसन मजीदी के नेतृत्व में सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा रात दिन, मोहब्बतों का पैगाम देकर इंसानियत की खिदमत की जा रही है,इसी क्रम में देश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है,इसी संदर्भ में कानपुर नगर में, सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन ज़िला अध्यक्ष सूफ़ी तारिक मासूमी मदारी के नेतृत्व में,शुजातगंज न्यूहारा स्थित हजरत सय्यद शाह रहमतुल्लाह अलैह के उर्स मुबारक के मौके पर “देश की उन्नति के लिए भाईचारे की अहमियत” विषय पर सम्मेलन आयोजित किया गया।प्रसिद्ध समाजसेवी और दरगाह सय्यद शाह के खादिम मोहम्मद सगीर रोटी वाले की देख रेख में उर्स मुबारक आयोजित किया गया,सूफ़ी परंपरा के अनुसार आयोजित उर्स में नज़र नियाज़ पेश करके चादर फूल पेश करते हुए फातिहा ख्वानी की गई,और मुल्क में अमन चैन और खुशहाली की दुआएं मांगी गई,इस मौके पर महफिल ए सिमा का आयोजन किया गया,जिसमें देश के प्रसिद्ध सूफी कव्वाल कमर कौसरी ने सूफी कलाम पेश किए,इस मौके पर सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन ज़िला अध्यक्ष सूफ़ी तारिक मासूमी ने कहा कि, सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन राष्ट्रीय अध्यक्ष सूफी मोहम्मद कौसर हसन मजीदी की कयादत में देश भर में हिंदू मुस्लिम भाईचारे के लिए कार्य कर रहा है,हम सभी लोग अपने अपने क्षेत्र में इस अभियान को मजबूत बनाने में लगे हुए हैं,सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन शुजातगंज प्रखंड अध्यक्ष सूफ़ी मोहम्मद दानिश अबुल उलाई ने कहा कि हमारे सूफ़ी बुजुर्गों ने इंसानियत की भलाई के काम किए हैं,लोगों से मोहब्बत सूफियों का पैगाम है,और हम सभी इस पैगाम को सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन के जरिए आगे बढ़ा रहे हैं।सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन यूथ विंग के पदाधिकारी मोहम्मद एहसान उर्फ शीबू,ने कहा कि हिंदू मुस्लिम भाईचारे के बगैर कोई भी तरक्की मुमकिन नहीं है।

इस मौके पर सय्यद हंजला,अब्बास अली मदारी, मोहम्मद रेहान ताजियेदार, मोहम्मद अयाज़ अली, शाज़ेब बाबा, मोहम्मद मेराज अली, मोहम्मद अख्तर हुसैन, मोहम्मद रिजवान अली, मोहम्मद शाकिब खान,मो.सुहेल,मो.अल्तमश,मो.हैदर,मोहम्मद समीर,अमन अंसारी,मो. शकील, मोहम्मद सरफराज, गुलफाम अहमद, मोहम्मद दानिश, मोहम्मद इब्राहीम, मोहम्मद अयान, मोहम्मद शादमान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *