कानपुर

 

होली का पर्व नजदीक आते ही मिलावट खोरो की चांदी हो गई है और वह खाद्य पदार्थों में मिलावट कर बाजारों में सप्लाई कर रहे हैं। मिलावटी खाद्य पदार्थों की छापेमारी में जुटी खाद्य विभाग की टीम ने आज टाट मिल चौराहे पर एक गाड़ी से 13 कुंतल खोया बरामद किया है। खाद्य विभाग के अनुसार यह खोया इटावा जनपद से कानपुर लाया गया था। यह खोया एक प्रतिष्ठित अखबार की गाड़ी से लाया जा रहा था ताकि किसी को कोई शक ना हो और यह सही सलामत अपनी जगह पर पहुंच जाए। परंतु मुखबिर की सटीक सूचना पर छापेमारी की गई और खाद्य विभाग ने इस छापेमारी में 13 कुंतल खोया बरामद किया। खाद्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अभी इस खोया का सैम्पल लेकर के जांच के लिए भेजा जा रहा है यह नकली है या असली यह जांच का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *