दिनांक 20 फरवरी 2025

 

*बाबासाहेब संविधान और सामाजिक न्याय के सूत्राधार थे*

 

*भाजपा सरकार बाबा साहब और उनके बनाए संविधान का अपमान वा तिरस्कार करने की साजिश रच रही*

 

*पीडीए मिशन सामाजिक उत्थान और शोषित पीड़ितों को न्याय दिलाएगा*

*हाजी फजल महमूद*

 

कानपुर 20 फरवरी समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के तत्वावधान में आज वार्ड 20 फजलगंज में पीडीए मिशन की महा पंचायत बैठक सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में गडरियन पुरवा में अपराह्न 3:00 बजे आरंभ हुई

 

पीडीए पंचायत बैठक को संबोधित करते हुए सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में कहा कि बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर संविधान और सामाजिक न्याय के सूत्राधार थे उन्होंने अपने लिखित संविधान में समाज से छुआछूत जाति-पात उच्च नीति से हटकर समाज के हर वर्ग के व्यक्ति को न्याय दिलाने व अपनी आवाज उठाने का अधिकार दिया है

 

महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि यह सरकार डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और उनके द्वारा बनाए संविधान का अपमान व तिरस्कार करने की साजिश रच रही है क्योंकि यह सामंतवादी लोग बाबा साहब की नीतियों एवं सिद्धांतों से अलग हटकर अपनी मर्जी के अनुसार कार्य करके जनता के साथ विश्वास घात कर रही है आज जनता की आवाज को दबाया जा रहा है जनता के मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है

 

महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने आगे कहा कि सपा का यह पीडीए मिशन सामाजिक उत्थान शोषण पीड़ितों को न्याय दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभाएगा सपा का यह पीडीए मिशन सत्ता और सामाजिक सोच में परिवर्तन करके देश को एक नई दिशा देगा यह पीडीए मिशन देश मे बाबा साहब का हो रहा अपमान ही सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगा आज समाज का हर वर्ग परेशान है गरीब मजदूर आम जनता की बढती महंगाई से कमर टूट गई है।।

 

पी.डी.ए पंचायत मे प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,आनंद शुक्ला,चंदी गुप्ता,योगेंद्र यादव,आशीष शुक्ला,शेषनाथ यादव,सी.बी.लाल,सतीश वर्मा,गौरीशंकर गुप्ता,जीत लाल श्रीवास्तव,हरि किशन गुप्ता,राजकुमार,राम मिलन,गुडडी शुक्ला,तन्नु शुक्ला,सगींता गुप्ता,पप्पू शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *