आज माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न हुई। इस बैठक में जिलाधिकारी श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह, पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रविन्द्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

 

बैठक में सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। इसमें जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समितियों की बैठकों का आयोजन करने, यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने, और यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया गया।

 

इसके अलावा, बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि सभी स्कूलों-कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों में सड़क सुरक्षा नियमों से संबंधित जागरूकता और डिबेट कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। एक सप्ताह तक यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें सीट बोल्ट लगाने, हेलमेट पहनने आदि पर जोर दिया जाएगा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *