अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य मे 51 महिलाओं को सम्मानित किया गया
मुस्कान फाउंडेशन ट्रस्ट सेवा संस्थान के तत्वावधान में 3 मार्च 2025 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान करना और समाज में उनकी भूमिका को सशक्त बनाना है। इस विशेष अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 51 महिलाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर परिचर्चा और कार्यशालाओं का भी आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर सम्मिलित रही, जिन्होंने महिला के अधिकारों के बारे में अपने विचार साझा किए । इसके अलावा, समाजसेवी, शिक्षाविद, उद्यमी और अन्य विशिष्ट हस्तियां भी उपस्थित रही।, जैसे डॉक्टर रेनू गहलोत ने महिलाओं के स्वास्थ्य के बारे में स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न जानकारियां दी, प्रोफेसर डॉ मृदुला सिंह ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर चर्चा की, नटराज डांस ग्रुप की अध्यक्ष शीला सिंह एवं उनकी टीम के द्वारा महिला सशक्तिकरण पर एक सुंदर नृत्य पेश किया गया, आस्था पांडे, राखी बाजपेई के द्वारा नृत्य कला की सुंदर झांकी प्रस्तुत हुई, पदमा शर्मा और प्रतिभा गुप्ता जी के द्वारा गाए गीतों ने सबका मन मोह लिया।
कार्यक्रम मे नेहा कटियार, नीलम वाधवा, डॉ रेनू गहलोत, प्रोफेसर डॉक्टर मृदुला शुक्ला, डॉक्टर बिंदु सिंह, अमिता गुप्ता, मिनी सक्सेना, पदमा शर्मा, दीप्ति सिंह, अंजू अग्रवाल,सुनीता श्रीवास्तव, हेमंन संत, नीलम सिंह, पूनम पांडे, सीमा सिंह, डॉ मंजू जैन, गीतांजलि यादव, यामिनी बाजपेई आदि सदस्यों को सम्मानित किया गया। मुस्कान फाउंडेशन ट्रस्ट परिवार की अध्यक्ष पूजा गुप्ता ने कहा, हमारा उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित करना है। महिलाएं आज हर क्षेत्र में अग्रणी और महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। महिलाएं ऐसे-ऐसे कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं जिनकी कुछ वर्ष पूर्व कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। आज की महिलाएं जागृत हैं और अनेक क्षेत्रों में नेतृत्व भी कर रही हैं। महिलाओं के विचारों और उनके जीवन मूल्यों से सुखी परिवार, आदर्श समाज और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण होता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित पूजा गुप्ता (अध्यक्ष) आशीष गुप्ता (सचिव) अनिल जैन (संरक्षक) नेहा कटियार (संरक्षक) राजेश गुप्ता(संरक्षक), श्री गोपाल तुलसयान (समन्वयक) रोली गुप्ता, रूपेश सरीन, संदीप जयसवालआदि उपस्थित रहे।