सुरक्षा में लगी टीम RPF-GRP ने दिखाई अद्भुत बॉन्डिंग
लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 15-15 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहे जवान
अधिकारियों की सक्रियता से सुरक्षित संपन्न हुआ महाकुंभ
रेलवे स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण में रहा अभूतपूर्व प्रबंधन
आस्था, श्रद्धा और भक्ति के महापर्व महाकुंभ समर 2025 का भव्य समापन हो चुका है। इस दौरान रेलवे स्टेशन से लेकर कुंभ मेले के विभिन्न क्षेत्रों तक सुरक्षा प्रबंधन में लगे जवानों और अधिकारियों ने अनुकरणीय समर्पण का परिचय दिया।
महाकुंभ के दौरान रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) की 18 सदस्यीय टीम ने मीडिया सेल, ड्रोन निगरानी और वीडियो रिकॉर्डिंग जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर, इस टीम ने पूरे आयोजन के दौरान समर्पण और सतर्कता की मिसाल कायम की।
इस अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था का नेतृत्व किया RPF प्रयागराज के वरिष्ठ अधिकारियों ने, जिनमें DSC प्रयागराज, युवा IRPFS अधिकारी और PCSC NCR की सकारात्मक भूमिका रही।
एसपी जीआरपी ने अभिषेक यादव ने आरपीएफ प्रयागराज डिवीजन,सीनियर कमांडेंट विजय पांडिया को बुके देकर सम्मानितकिया।
एसपी जीआरपी ने अभिषेक यादव ने आरपीएफ प्रयागराज डिवीजन,सीनियर कमांडेंट विजय पांडिया को बुके देकर किया सम्मानित
स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के दौरान, मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या जैसे महत्वपूर्ण स्नान पर्वों पर, इन अधिकारियों ने न केवल व्यवस्था बनाए रखी बल्कि सुरक्षा कर्मियों का मनोबल भी ऊंचा रखा।कुंभ समर के दौरान जवानों ने लगातार 15-15 घंटे तक खड़े रहकर अपने कर्तव्य का पालन किया। “यशो लभस्व” और “सुरक्षा आपकी संकल्प हमारा” की भावना से प्रेरित इन जवानों ने दिन-रात मेहनत की। उच्च अधिकारियों ने भी इस कठिन परिश्रम में उनका पूरा साथ दिया।महाकुंभ 2025 ने एक और महत्वपूर्ण संदेश दिया – RPF और GRP के बीच शानदार बॉन्डिंग। ऐसा पहली बार हुआ जब दोनों सुरक्षा बलों ने इतनी जबरदस्त तालमेल के साथ कार्य किया कि लगा ही नहीं कि वे अलग-अलग संगठन हैं।रेलवे SSP और DSC प्रयागराज। इनकी दोस्ती और प्रशासनिक प्रतिबद्धता ने इस आयोजन को स्मरणीय बना दिया। स्टेशन टॉवर कंट्रोल से लेकर प्लेटफॉर्म तक, इनकी सक्रिय उपस्थिति ने पूरे स्टाफ को ऊर्जा से भर दिया।
रेलवे से यात्रा करने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों और जवानों ने जी-जान लगा दी। यह प्रशासनिक कुशलता और सटीक योजना का ही परिणाम था कि कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई।
श्रद्धालुओं ने भी खुले दिल से टीम RPF-GRP की सराहना की और कहा कि रेलवे में इतनी बेहतरीन सुरक्षा व्यवस्था उन्होंने पहले कभी नहीं देखी।महाकुंभ समर के समापन पर PCSC NCR ने प्रत्येक बीट पर जाकर स्टाफ से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया। इसके अलावा, समापन के बाद RPF और GRP के लिए सामूहिक भोज एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया, जिससे जवानों की थकान मानो छू-मंतर हो गई।यह समर सिर्फ ड्यूटी का अनुभव नहीं रहा, बल्कि जीवन में अनगिनत यादें भी जोड़ गया। रेलवे परिसर में तैनात रहने के दौरान कई अधिकारियों और जवानों को अपने पुराने मित्रों, परिवार और परिचितों से भी मिलने का अवसर मिला, जो शायद सामान्य दिनों में संभव नहीं होता।
