कानपुर नगर, 04 मार्च, 2025

 

जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश के क्रम में सहायक आयुक्त (खाद्य)।। कानपुर नगर संजय प्रताप सिंह द्वारा गठित सचल दल ने मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए स्वर्ण जयंती विहार कालोनी स्थित अजय कचरी से खाद्य सुरक्षा अधिकारी डी. पी. सिंह ने 880 किग्रा रंगीन पापड़ कुल 61600 मूल्य के रंग की अधिकता के कारण सीज किया गया एवं नमूना संग्रहित कर जांच हेतु भेजा जा रहा है।उसी निर्माण स्थल से खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय मौर्य ने रंग की अधिकता के कारण रंगीन कचरी का एक नमूना संग्रहित किया तथा 1500 किग्रा 105000 रूपया मूल्य की रंगीन कचरी सीज की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *