कानपुर
जौनपुर का प्रधान पति निकला शातिर अपराधी
कानपुर पुलिस कमिश्नरेट ने अंतराज्यीय गैंग के दो सदस्यों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है जो कि भारत के अलग अलग राज्यों में लूट डकैती आदि घटना को अंज़ाम देते है दरअसल डीसीपी पूर्वी एस के सिंह की पुलिस टीम को सूचनि मिली की दो शातिर नामी अपराधी कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत किसी घटना को अंज़ाम देने के लिए आए हैं इसको संज्ञान में लेकर पुलिस टीम ने शातिरों को पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया जवाबी कार्रवाई पर पुलिस ने पैर पर गोली मारकर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है पूरी घटना का खुलासा करते हुए डीसी पी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि मुरली शर्मा और चंद्रभान पटेल दोनों ही अंतरराज्जीय गैंग के सदस्य हैं इनमें से चंद्रभान पटेल मास्टरमाइंड है जो की जौनपुर की प्रधान पत्नी का पति है इन लोगों ने हैदराबाद पर करीब 30 लाख की चोरी की थी और उसके पहले मुम्बई में करीब दो किलो सोना भी चुराया था दोनों ही शातिर किस्म के बदमाश हैं और कई बार जेल जा चुके हैं डीसीपी ने बताया कि यह बदमाश कलेक्टर गंज में किराने की शॉप में लूट और चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए गए थे मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने शातिरों को धरदबोचा है और इनका एक साथी अभी फरार है डीसीपी ने ये भी बताया कि कानपुर में वर्ष 2018 और 2023 में इन लोगों ने लाखों की लूट की थी इस लिए पुलिस इनकी तालाश काफी समय से कर रही है।
