प्रथम दिन ऐश वेडनेसडे को विशेष आराधना सभा का आयोजन

 

 

 

कानपुर, मसीह समाज के 40 दिन के उपवास प्रार्थना लेंट प्रेयर मीटिंग शुरुआत होने के प्रथम दिन ऐश वेडनेसडे को विशेष आराधना सभा का आयोजन न्यू इंडिया चर्च आफ गॉड 13 ब्लॉक गोविंद नगर में दोपहर 3:00 बजे से किया गया इस विशेष ऐश वेडनेसडे की प्रार्थना सभा में सम्मिलित होने के लिए चर्च के सभी सदस्यगण सम्मिलित हुए।

चर्च के प्रमुख पादरी, पादरी जितेंद्र सिंह ने बताया कि प्रभु यीशु मसीह ने अपने जीवन में 40 दिन के उपवास रखकर पूरी मानवता की सेवा की शुरुआत की थी इसी प्रकार मसीह समाज भी देश समाज एवं स्वयं की आत्मिक उन्नति के लिए इन उपवासों को रख करके अपने अपने घरों में प्रत्येक दिन प्रार्थनाएं की जाती हैं। ताकि हम और हमारे लोगों के जीवन में परमेश्वर की ओर से आशीष और भलाई आने पाएं और हम और हमारे लोग परमेश्वर के साथ सच्चाई और धार्मिकता के जीवन को बीता सकें।

प्रार्थना सभा में प्रमुख रूप से चर्च के प्रमुख पादरी जितेंद्र सिंह मिसेज हैलीना सिंह, पादरी रवि कुमार, पादरी बृजेश कुमार, आई विजय श्रीवास्तव, भाई मुकेश कुमार मिसेज पूर्णिमा जेम्स, सुनील कुमार, मार्थापॉल, रोहित जॉन, मनीष जेम्स एवं बड़ी संख्या में चर्च के सदस्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *