*भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र द्वारा 17 जिलों में महिला सम्मेलन का आयोजन*

 

कानपुर 6 मार्च भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार, भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र अपने सभी 17 जिलों में भव्य महिला सम्मेलन का आयोजन करने जा रही है। इस सम्मेलन के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।

भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इन सम्मेलनों में शिक्षा, व्यापार, वकालत, चिकित्सा, आर्किटेक्चर तथा अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक जिले में उन महिलाओं को सूचीबद्ध कर उन्हें विशेष आमंत्रण भेजा जाएगा।

उन्होंने आगे बताया कि प्रत्येक जिले में कम से कम 10 महिलाओं को सम्मानित करने का लक्ष्य रखा गया है। यह सम्मान समाज में महिलाओं की भागीदारी और योगदान को और अधिक प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिया जाएगा।

सम्मेलन में प्रदेश सरकार के मंत्री, भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी एवं अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे और इस महत्वपूर्ण आयोजन की गरिमा बढ़ाएंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा महिलाओं के उत्थान और उनकी सफलता को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह महिला सम्मेलन भाजपा की महिला सशक्तिकरण की नीति को मजबूती प्रदान करेगा तथा समाज में महिलाओं की भागीदारी को और अधिक प्रभावी बनाएगा।

क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने बताया कि इन सम्मेलनों की जिम्मेदारी सभी जिलों में सुचारू रूप से कराने की जिम्मेदारी क्षेत्रीय महामंत्री संत विलास शिवहरे महिला मोर्चा की क्षेत्रीय महामंत्री पुष्पा तिवारी एवं जयंती वर्मा को सौंपी गई है।

इन सम्मेलनों के लिए सभी जिलों में संयोजक तय कर लिए गए है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *