कानपुर
कानपुर में इस साल रमज़ान और होली का त्योहार एक साथ आने के कारण कानपुर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी की जा रही है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि प्रमुख चौक-चौराहों, बाज़ारों और संवेदनशील इलाकों में पैनी नज़र रखी जा रही है।
कानपुर पुलिस शहर के मुख्य क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है। कंट्रोल रूम से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। साथ ही पुलिस बल लगातार पेट्रोलिंग कर रहा है।पुलिस प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों की पहचान कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। कानपुर के एसएसपी ने शहरवासियों से अनुरोध किया है कि वे आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं। पुलिस हर स्थिति पर नज़र रखे हुए है किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें। रमज़ान और होली दोनों ही भाईचारे और आपसी प्रेम के प्रतीक हैं
