कानपुर

LIC से चार्ल्स चौराहे तक गाड़ियों को पार्किंग पर ना खड़े कर पाने से व्यापारियों का हो रहा नुकसान

आज दी माल रोड मर्चेंट एसोसिएशन ने पुलिस आयुक्त को एक ज्ञापन सौप कर मांग करी कि पिछले दिनों पुलिस आयुक्त ने फूल बाग, बिराना रोड माल रोड पार्किंग की व्यवस्था को देखा था और जाम ना लगे इसके कारण सड़कों पर खड़े होने वाले वाहनों को बंद कर दिया था जिससे अब माल रोड पर आने वाले ग्राहक गाड़ी पार्किंग ना कर पाने की वजह से इन दुकानों पर नहीं पहुंच पा रहे हैं व्यापारियों का कहना है कि अगर कोई ग्राहक दूकान पर नहीं आएगा तो हमारा व्यापार ठप हो जाएगा हमें ग्राहक के लिए कुछ समय दें वह दुकान पर आ सके ताकि हम अपने व्यापार को चला सके हमारी जो भी जिम्मेदारी आप द्वारा तय की जाएगी हम उसका निर्वहन पूरे विश्वास के साथ करेंगे , दी माल रोड मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्ता ने कहा अन्यथा हम दुकानदार अपने अपने प्रतिष्ठान की चाबी आपको दे दे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *