गैर बौद्धिष्ट द्वारा अवैध कब्जा किये जाने के विरोध में दिया ज्ञापन
कानपुर, बौद्धगया महा विहार बौद्ध मठ में बृहाम्णों (गैर बौद्धिष्टों )द्वारा अवैध कब्जा किये जाने के विरोध में कानपुर नगर में समस्त अंबेडकरवादी संगठन तथा भारतीय बौद्ध महासभा, द बोद्धिष्ट शोसायटी आफ इंडिया सहित तमाम बौद्ध धर्मावलंबियों ने बौद्ध भिक्खुओं के नेतृत्व में विशाल जुलूस व पैदल मार्च नाना राव पार्क से जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंच कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से दिया। जिसमें मुख्य उपस्थित धनीराम पैंथर, बौद्ध भिक्षुगण, भीम योद्धा, नई पहल,सहित सैकडों संगठनों के लोग उपस्थित रहे।इस मौके पर बबली गौतम ने कहा किसी भी मंदिर में क्या मौलबी कुरान पढ सकता है, क्या मस्जिद में रामायण पाठ हो सकता है क्या गुरुद्वारो में ईसाई जाकर घंटा बजा सकता है जब ये सब नही हो सकता तो बौद्ध विहारों में भी पंडे पुजारियों को भी बर्दाश्त नही किया जायेगा धनीराम पैंथर जी ने कहा कि बौद्ध गया में पिछले कई दिनों से बौद्ध भिक्षुगण आमरण अनशन कर रहे है जिसका अभी तक सरकार ने संज्ञान नही लिया है तथा महाबोधि महाविहार बौद्ध गया के प्रबंधन समिति गठन एक्ट 1949 में बदलाव करना चाहिए तभी बौद्ध मठ में मनुवादियों का कब्जा समाप्त किया जा सकता है। ज्ञापन के दौरान धनीराम पैंथर, पादरी जितेंद्र सिंह, पादरी ए बी सिंह, पादरी सेमुअल सिंह डॉ मानवेंद्र सिंह कांग्रेस छात्र सभा जिला अध्यक्ष,डा जे आर सिंह, राजेश गौतम राजबहादुर अजय वर्मा विजय सागर आदि लोग रहे!
